सहायता:भाषा समर्थन

This page is a translated version of the page Help:Language support and the translation is 100% complete.

आपकी भाषा इनक्यूबेटर पर उचित ढंग से समर्थित होना अत्यावश्यक है। भाग्यवश इनक्यूबेटर (और अन्य बहुभाषी विकिमीडिया परियोजनाओं) पर संतोषजनक भाषिक समर्थन प्राप्त करना इतना आसान कभी नहीं रहा है।

सार्वभौमिक भाषा चयनकर्ता

अधिकांश भाषा समर्थन मीडियाविकि की आयति सार्वभौमिक भाषा चयनकर्ता द्वारा आबाध गति से प्रदान किया जाता है।

  • सबसे पहले सार्वभौमिक भाषा चयनकर्ता अधिकार की तलाश करें। आप इसे अपने जिल्द के आधार पर अपने उपयोगकर्ता नाम के पास नहीं तो अपने स्क्रीन के शीर्ष पर या साइड मेनू बार पर Not logged in वाक्यांश के पास पा सकते हैं। इसमें एक चीनी अक्षर और "A" अक्षर के साथ-साथ आपकी वर्तमान इंटरफ़ेस भाषा का नाम भी शामिल है।
  • अपनी भाषा को सक्रीय करने के लिए अपनी भाषा को खोजें और उसे चुनें। (आप अपनी भाषा को ढूँढ़ने के लिए भाषा का नाम से या भाषा का आई॰ एस॰ ओ॰ 639 कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।)

अगर आप लॉग्ड इन हैं तो आप अपनी भाषा चुनने के लिए विशेष:पसंद पर जा सकते हैं।

जब तक आपकी भाषा समर्थित है, आपको इससे ज़्यादा कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।

मेरी भाषा सार्वभौमिक भाषा चयनकर्ता पर उपलब्ध क्यों नहीं है?

translatewiki.net पर मीडियाविकि प्रमुख संदेश का कम से कम 13% अनुवाद न किए जाने तक विकिमीडिया परियोजनाओं पर भाषाएँ उपलब्ध नहीं होती हैं। (टिप्पणी: मीडियाविकि (सबसे महत्त्वपूर्ण संदेश) भी मीडियाविकि प्रमुख संदेश का एक उपवर्ग है।)

  • सबसे महत्त्वपूर्ण संदेश​ और पर्याप्त अतिरिक्त प्रमुख संदेश का कम से कम 13% अनुवाद न होने तक लैंगकॉम​ किसी भी नई भाषा परियोजनाओं को स्वीकृति नहीं देता। इसीलिए आपकी परीक्षण समिति को वैसे भी अनुवाद और भाषा समर्थन पर ज़ोर देना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए translatewiki.net​ पर जाएँ।

"नारायम" और "वेबफ़ॉंट्स​" को क्या हुआ?

पहले मीडियाविकि की नारायम और वेबफ़ॉंट्स आयतिओं में दो महत्त्वपूर्ण भाषा समर्थन उपकरण पाए जाते थे। वर्तमान में सार्वभौमिक भाषा चयनकर्ता के पक्ष में उन आयतिओं को हटा दिया गया है।

अन्य भाषा समर्थन उपकरण

सार्वभौमिक भाषा चयनकर्ता के अतिरिक्त भी कुछ भाषा समर्थन उपकरण और साधन उपलब्ध हैं:

टंकण: संपादन उपकरण

संपादन प्रपत्र के ऊपर के बार में डिफ़ॉल्ट संपादक में एक अनुभाग शामिल है जिसमें "विशेष वर्ण" समावेश किए गए हैं। संपादन प्रपत्र में किसी भी वर्ण की प्रविष्टि के लिए उस वर्ण पर क्लिक किया जा सकता है।
संपादन प्रपत्र के नीचे भी अतिरिक्त वर्ण उपलब्ध हैं। आप इस अनुभाग में वर्ण प्रविष्ट करने का अनुरोध कर सकते हैं। (अनुरोध के लिए समाज मुखपृष्ठ पर जाएँ।)

विभिन्न लिपियों में लिखी जानेवाली भाषाएँ

अगर आपकी भाषा को लिखने के लिए एक से ज़्यादा लिपियों का इस्तेमाल किया जाता है तो एक ही विकि में सॉफ़्टवेयर की मदद से स्वचालित रूप से एक लिपि की सामग्री को दूसरी लिपि में बदला जा सकता है। आप इन दो मौजूदा परियोजनाओं में इसे क्रिया में देख सकते हैं:

एक विकि में उपयोगकर्ता खुद ही विभिन्न लिपियों में लेख प्रकाशित कर सकते हैं। उदहारण के लिए रोमन और इब्रानी लिपियों में उपलब्ध लादिनो विकिपीडिया को देखें।

अधिक जानकारी के लिए इन्हें देखें:

क्या आपको अधिक सहायता की आवश्यकता है?

इनक्यूबेटर:समाज मुखपृष्ठ या ट्रांसलेटविकि:सहायता देखें।

इन्हें भी देखें

  • en:Help:Multilingual support (लिपियों और फ़ॉंटों के बारे में अधिक जानकारी)