Wp/hne/पूर्वी पाकिस्तान

< Wp‎ | hne
Wp > hne > पूर्वी पाकिस्तान

पूर्वी पाकिस्तान(बांग्ला: পূর্ব পাকিস্তান, पूर्बो पाकिस्तान; उर्दू: مشرقی پاکستان‎, मशरिक़ी पाकिस्तान; अंग्रेज़ी: East Pakistan, ईस्ट पाकिस्तान), एक इकाई व्यवस्था के तहत, तत्कालीन पाकिस्तान की पूर्वी इकाई थी।[1] यह वर्तमान बांग्लादेश के स्थान पर, १९५५ से १९७१ तक विद्यमान था। इसकी राजधनी ढाका थी, एवं राजभाषा बांग्ला थी।[2] पूर्वी पाकिस्तान का कुल भूक्षेत्र, १,४७,५७० वर्ग की•मी• था। यह पूर्व, उत्तर व पश्चिम दिशाओं में भारत से घिरा हुआ था, और दक्षिण की ओर, बंगाल की खाड़ी के तट पर था। साथ ही पूर्व में यह एक छोटी सी सीमा रेखा, बर्मा के साथ साझा करता था।