Wn/hi/विकिसमाचार:मुख्य समाचार

< Wn‎ | hi
Wn > hi > विकिसमाचार:मुख्य समाचार

विकिसमाचार पर मुख्य समाचार मुख्य पृष्ठ जिसे मुख पृष्ठ भी कहते हैं, वहाँ दिखाई देता है। यह समाचार मुख्य रूप से एक दिन से लेकर उसके पुराने होने तक या उसके स्थान पर नए समाचार डालने तक उसी जगह पर रहता है। कभी कभी इस तरह के समाचार में यदि कल परसो आदि शब्द का उपयोग होता है तो 24 घण्टों बाद उसका अर्थ अलग हो जाता है। इस कारण इस तरह के शीर्षक में कभी इस तरह के शब्दों का उपयोग नहीं करना चाहिए। जिससे कुछ समय बाद उसका अर्थ कुछ और हो जाये। इस तरह के नाम के स्थान पर दिनांक का उपयोग अधिक सही है। इससे बाद में भी कोई परेशानी नहीं होती है।

शीर्षक edit

शीर्षक जितना छोटा होता है, उतना अच्छा है। सबसे छोटे शीर्षक में यदि अर्थ समझ में आ जाता है तो बड़े शीर्षक की आवश्यकता ही नहीं होती है। मुख्य समाचार मुख पृष्ठ पर भी दिखाई देता है। इस लिए उसमें हमेशा एक सीमा तक ही बड़ा शीर्षक का उपयोग करना चाहिए। एक बार उसमें शीर्षक का उपयोग करके उसका पूर्वालोकन कर लेना चाहिए। क्योंकि जैसे ही आप उस पृष्ठ को सहेज कर रखोगे वैसे ही वह विकिसमाचार के मुख पृष्ठ पर दिखाई देने लगेगा।

सारांश edit

शीर्षक की तरह सारांश भी बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए। लेकिन यह बहुत छोटा भी नहीं होना चाहिए। यह लगभग दो पंक्ति में होना चाहिए। क्योंकि शीर्षक लगभग या अधिकतर एक पंक्ति का होता है तो उस अनुसार सारांश को उसका दोगुना से अधिक होना चाहिए। यदि देखा जाए तो यह 160 अक्षर का होना चाहिए। लेकिन यह आगे पीछे हो सकता है। इसे विवरण और दिखाई देने के अनुसार बनाना चाहिए।

चित्र edit

कॉमन पर निः शुल्क चित्र उपलब्ध है। किसी भी समाचार में चित्र डालने से पूर्व वहाँ देख लेना चाहिए कि कोई चित्र उस समाचार के लिए उपयुक्त है कि नहीं। यदि कोई किसी भी स्थान पर चित्र न मिले तो विकि समाचार का मूल चित्र दिखाई देगा। इससे कोई भी परेशानी नहीं होगी। कृपया इस बात का ध्यान रखें कि मुख पृष्ठ का हर समाचार बिना चित्र का न रहे। यदि हो सके तो कॉमन से चित्र का उपयोग किया जा सकता है या आप पुराने वाले किसी समाचार को कुछ समय के लिए रख सकते हैं। जब तक कि कोई नया समाचार चित्र के साथ उपलब्ध नहीं हो जाता है।

प्रतिकृति अधिकार उलंघन edit

लगभग सभी चित्र जो किसी जालस्थल में होते हैं। उन पर प्रतिकृति अधिकार होता है। जो उसे बनाया होता है उसके पास यह अधिकार होता है कि वह किसी को उसका उपयोग करने दे या न दे। अर्थात इसके अधिकार में अलग अलग प्रकार के अधिकार बनाने वाले द्वारा दिए जाते हैं।

कुछ लोग चित्र को केवल श्रेय देने के आवश्यकता के साथ उसके उपयोग का अधिकार दे देते हैं। उस चित्र का उपयोग तभी किया जा सकता है जब उस निर्माण करने वाले का नाम दिया जाये। यदि किसी ने बिना श्रेय दिये ही उसका चित्र किसी स्थान पर डाल दिया तो चित्र का निर्माता उसे प्रतिकृति अधिकार का उलंघन मान कर उस चित्र को हटा सकता है। कुछ चित्रों में तो चित्र के उपयोग करने कि भी छूट नहीं होती है। इस तरह के चित्र का उपयोग करने पर कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।