आप विकिसमाचार में किसी भी पृष्ठ को संपादित कर सकते हैं। कुछ पृष्ठों को बर्बरता से बचाने के लिए सुरक्षित या अर्ध-सुरक्षित कर दिया जाता है। यदि आपको ऐसे किसी पृष्ठ का सम्पादन करना है तो आप इसके बारे में प्रबन्धकों को सूचित कर उससे सुरक्षा हटाने का निवेदन कर सकते हैं।
सम्पादन
editविकिसमाचार के समाचार वाले लेखों में केवल समाचार के अनुरूप ही सम्पादन करना चाहिए। यदि आपको विकिसमाचार के अनुरूप सम्पादन करना नहीं आता या आपको अन्य किसी अनुरूप सम्पादन करना है, तो आप विकि के अन्य परियोजनाएं जैसे विकिपीडिया आदि में जा सकते हैं। विकिसमाचार में केवल समाचार वाले लेख ही बनाएँ जाते हैं। जिसके लिए आपको किसी समाचार जालस्थल की कड़ी स्रोत के रूप में देना आवश्यक है।
स्रोत
editविकिसमाचार का कोई लेख बनाने या उसमें जानकारी जोड़ने हेतु किसी समाचार जालस्थल की आवश्यकता होती है। यदि आप कोई बदलाव करना चाहते हैं तो कृपया उसमें उस स्रोत को भी डाल दें। इससे अन्य कोई सदस्य आपके द्वारा सम्पादन को सत्यापित मान लेगा।