Wn/anp/सहायता:विषयवस्तु

< Wn‎ | anp
Wn > anp > सहायता:विषयवस्तु

यह विकिसमाचार का सहायता विषयवस्तु का लेख है। इसमें आप अपनी समस्या का हल देख सकते हैं। यदि न मिले तो आप अंगिका विकिपीडिया पर जा सकते हैं या विकिसमाचार:चौपाल पर प्रश्न पूछ सकते हैं।

लिखने में edit

यह अंगिका विकिसमाचार है, जिसमें आप अंगिका में लिख सकते हैं। आप अंगिका में केवल यूनिकोड में लिख सकते हैं। अन्य कई फॉन्ट (मुद्रलिपि) केवल छपाई के लिए उपयोग होते हैं। यदि आप उन फॉन्ट का उपयोग करेंगे तो आप के सम्पादन रोमन और लेटिन लिपि में होंगे। यदि आप इस पाठ्य को देख सकते हैं, उसका अर्थ है कि आपने या पहले से आपके उपकरण में यूनिकोड फॉन्ट डाला गया है।

यदि आप देखेंगे कि जब आप किसी बॉक्स (बक्से) में आते हैं तो आपको कुंजी पटल (कीबोर्ड) के छवि का एक विकल्प आपके पास रहता है। इसमें आप क्लिक कर अपने पसंद का टायपिंग (टंकण विधि) चुन सकते हैं। यदि आपको केवल अंग्रेज़ी में ही लिखना आता है तो भी आप अंगिका में उसके अनुसार लिख सकते हैं।