इनक्यूबेटर:सॉफ़्टवेयर जानकारी और ख़बर

This page is a translated version of the page Incubator:Software information and news and the translation is 100% complete.

विकिमीडिया इनक्यूबेटर आयति ("आयति")

विकिमीडियाइनक्यूबेटर आयति मीडियाविकि की आयति है जिसकी मदद से विकिमीडिया इनक्यूबेटर के प्रयोग को बढ़ाने का उद्देश्य रखा गया है। इसका मुख्य विकासकर्ता SPQRobin है जिसके साथ में आयति की देखरेख के लिए अन्य नौकरशाह संलग्न हैं।

अपने पसंद में जाकर अपनी भाषा के लिए भाषा सेटिंग के नीचे "परीक्षण विकि" के विकल्प चुनें। विकिमीडिया परियोजना को चुनकर भाषा का कोड डालें।

अब आप द्वारा डाली गई विकि के आधार पर साइडबार पर "Wx/xyz" खंड मौजूद है। उसमें आपकी विकि का मुखपृष्ठ, विकि में हाल ही में हुए संपंदानों और कोई यादृच्छिक पृष्ठ की कड़ियाँ समावेश किया गया है।

चुनी गई विकि के आधार पर वेबसाइट का प्रतीक चिह्न भी बदल जाएगा। विकिपीडिया पर काम करते वक़्त आपकी परीक्षण विकि पृष्ठों पर विकिपीडिया का प्रतीक चिह्न दिखाई देगा।

स्क्रीनशॉट

अधिक जानकारी

सॉफ़्टवेयर प्रविस्तारण

1.20wmf8

  • इनक्यूबेटर में हाल ही आए उपयोगकर्ताओं के लिए Special:IncubatorFirstSteps पृष्ठ को सार्वजानिक किया गया है।
  • इनक्यूबेटर परीक्षण विकि पसंद का स्पष्टीकरण

1.20wmf7

  • {{#infopage:}} पदपरिचय सुविधा का बहुत बुनियादी परिचय।

1.20wmf6

कुछ ख़ास नहीं

1.20wmf5

कुछ ख़ास नहीं

1.20wmf4

  • अग्र जानकारी पृष्ठ अब स्वचालित तौर पर परीक्षण विकि में मौजूदा मुखपृष्ठ का पता लगा सकता है।

1.20wmf3

कुछ ख़ास नहीं

1.20wmf2

  • इनक्यूबेटर की वेक्टर ज़िल्द हाई डेफिनिशन में उपलब्ध है।

1.20wmf1

25 अप्रैल 2012 को मीडियाविकि 1.20wmf1 को इनक्यूबेटर में तैनात किया गया।

  • Special:SearchWiki जोड़ा गया है।
  • MediaWiki:Wminc-error-help को कई संदेशों (MediaWiki:Wminc-error-unprefixed, ...) में कड़ियों पर ध्यान आकर्षण कराने के लिए इस्तेमाल किया गया है।
  • परीक्षण विकि की सामग्री की भाषा अब हमेशा ही उपसर्ग का भाषा कोड होगी (Wp/xyz के पृष्ठ सिर्फ़ "xyz" भाषा कोड को स्वीकारेंगे)।
  • Wx/xyz जानकारी पृष्ठ सामग्री की भाषा के तौर पर उपयोगकर्ता इंटरफ़ेस भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
  • जानकारी पृष्ठों पर बिना पहचान के भाषा कोडों के लिए थोड़े सुधरे गए शीर्षक: Wikipedia "xyz" (unknown language code)

1.19

24 फ़रवरी 2012 को मीडियाविकि 1.19 को इनक्यूबेटर पर तैनात किया गया। यहाँ ख़ासकर इनक्यूबेटर के लिए कुछ प्रमुखताएँ पेश हैं:

  • जादुई शब्द अब परीक्षण विकि की भाषा के आधार पर काम करेंगे, इसीलिए CURRENTMONTHNAME जैसे सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए अब नकली साँचें बनाने की कोई ज़रूरत नहीं है।
  • वेबफ़ॉंट्स​ मेनू में परीक्षण विकि की भाषा के अनुरूप ही फ़ॉंटों के नाम दिखाए जाएँगे, उदा॰ Wq/as/বেটুপাত में असमिया फ़ॉंटें देखने को मिलेंगे।
  • सर्बियाई और चीनी जैसी भाषाओं के लिए भाषापरिवर्तक परीक्षण विकि की भाषा के आधार पर काम करता है।

1.18

27 सितंबर 2011 को मीडियाविकि 1.18 को इनक्यूबेटर पर तैनात किया गया। अगर आपकी भाषा किसी अन्य लिपि, ख़ासकर अरबी जैसी दाईं से बाईं तरफ़ लिखी जानेवाली लिपि, का इस्तेमाल करती है तो कृपया निम्नलिखित संदेश पढ़ें।

सॉफ़्टवेयर द्वारा पहचानी गई सभी भाषाओं की विकियों के सभी पृष्ठों को उसी हिसाब से ही चिह्नित किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि Wt/arz (मिस्री अरबी विक्षनरी) को lang="arz" dir="rtl" class="mw-content-rtl" के तौर पर चिह्नित किया जाएगा और संपादन के वक़्त भी लेख की दिशा भी दाईं से बाईं होगी। अनुक्रम, बुलेट, इ॰ भी उचित ढंग से दिखाई पड़ेंगे।

Wp/ayl (लीबियाई अरबी विकिपीडिया) जैसी अभी तक सॉफ़्टवेयर द्वारा न पहचाने जानेवाली भाषाओं के लिए lang="en" dir="ltr" कोड का इस्तेमाल होता है। इस समस्या का हल करने के लिए आप पृष्ठ के विषयवस्तु के आगे <div dir="rtl" class="mw-content-rtl"> और पृष्ठ के अंत पर </div> का उपयोग कर सकते हैं।

अगर आपकी भाषा को एक फ़रक़ डिफ़ॉल्ट फ़ॉंट​ की आवश्यकता है तो उसे MediaWiki:Common.css ([यहाँ किए गए आधार पर http://incubator.wikimedia.org/w/index.php?title=MediaWiki:Common.css&diff=prev&oldid=588503]) की मदद से जोड़ा जा सकता है और विकि बनने पर सो विकि पर डाला जा सकता है। इसके लिए समाज मुखपृष्ठ पर पूछें।

इन्हें भी देखें